चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा आज कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित किए गए। जिसमें 99.69 प्रतिशत बच्चे पास हुए। इसमें मानसा की जसप्रीत कौर, फरीदकोट की नवदीप कौर व गुरनूर सिंह धालीवाल ने 100 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसमें लड़के 99.65 प्रतिशत और लड़कियां 99.74 प्रतिशत पास हुए। बता दें कि डॉ. वरिंद्र भाटिया ने बताया कि रिजल्ट पहले 5 अप्रैल को घोषित किया जाना था। लेकिन किन्हीं विभागीय कारणों के चलते ऐसा नहीं हो सका। सभी छात्र और उनके अभिभावक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर या नाम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Leave a Reply