पंजाबः इस जिले में लगातार तीसरे दिन चली गोलियां, देखें वीडियो

बटालाः फतेहगढ़ चूड़िया में लगातार तीसरे दिन गोलियां चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, दो दिन पहले एएसआई ने अपने परिवार का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था, जिसके कुछ देर बाद एएसआई ने खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया था। वहीं बीते दिन कार सवार और एक्टिवा सवार की टक्कर में कार सवार युवकों ने गोलियां चलाई थी। जिस दौरान एक्टिवा सवार युवक के पैर में गोली लगी थी। वहीं आज एक बार फिर से गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां कार सवार युवकों ने एक नौजवान पर गोलियां चला दी। इस हादसे में नौजवान के बाजू और जांघ में गोलियां लगी। घटना को अंजाम देकर कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। घायल नौजवान की पहचान दिलावकर सिंह पुत्र हरभजन सिंह के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए हरभजन सिंह ने बताया कि उनका बेटा गाड़ी में सवार होकर डेयरी से पनीर लेने के रूका था। इस दौरान वहां पर इंडिगो सवार युवकों ने बेटे को गाड़ी पीछे करने के लिए कहा, जब बेटा गाड़ी पीछे करने लगा तो उक्त कार सवार युवक ने रिवाल्वर निकाल कर फायर करने शुरू कर दिए। वहीं पीड़ित दिलावर ने बताया कि उक्त कार सवार युवकों द्वारा फायर करने पर उसने गाड़ी भगा ली और अपने गांव पिंडी पहुंच गया। इस दौरान जैसे ही वह घर के अंदर जाने लगा तो उक्त 3 से 4 कार सवार युवक उसका पीछे करते  हुए घर तक आ गए।

दिलावर ने बताया इस दौरान युवकों ने फिर फायर कर दिए। जिस दौरान उसकी बाजू और जांघ में गोली लगी। घटना को अंजाम देकर कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। दिलावर ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित युवक के बयान दर्ज कर लिए है। आस-पास के सीसीटीवी कैैमरे खंगाले जा रहे है। उन्होंने कहा कि कार सवार युवकों को काबू करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने मौके से कुछ खोल भी बरामद किए है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *