प्रेमी संग मिलकर पति का Murder, शव के टुकड़े कर ड्रम में छुपाए, देखें वीडियो

Written by

in

मेरठः प्रेमी संग मिलकर महिला द्वारा हैवानियत की सारी हदे पार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, 5 साल की बेटी की वजह से पति ने तलाक देने से इनकार कर दिया तो मुस्कान ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसने सोते हुए पति को प्रेमी के साथ मिलकर जान से मार दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बचने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और एक ड्रम में रख दिए।

मुस्कान के अनुसार सौरभ के लंदन से लौटने के बाद उसने साहिल के बारे में उसे बता दिया था। 28 जनवरी को पीहू का जन्मदिन मनाने के बाद मुस्कान ने सौरभ के सामने तलाक का प्रस्ताव रखा था। सौरभ ने परिवार को भी यह बात बताई थी। बेटी पीहू की खातिर उसने मुस्कान को तलाक देने से इनकार कर दिया था। तब मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की साजिश रची थी।

उन्होंने कबाड़ी बाजार से प्लास्टिक का ड्रम खरीदा। झंडा चौक से एक सीमेंट का बैग लिया और ड्रम को पहले ही मुस्कान के घर पर रख दिया था। सौरभ के पूछने पर बताया था कि आटा रखने के लिए ड्रम खरीदा है। सीमेंट का बैग साहिल ने दोस्त के पास रख दिया था। सौरभ की हत्या के बाद वह स्कूटी पर जाकर सीमेंट का बैग ले आया था। उसके बाद रात को जब सौरभ सो गया तो साहिल और मुस्कान ने पहले सिगरेट में ड्रग्स भरकर पी, जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले सौरभ की छाती पर चाकू से वार किया। इस दौरान सौरभ ने उसे बख्श देने की गुहार भी लगाई कि वो तलाक दे देगा उसे मत मारो, पर दोनों ने उसकी एक नहीं सुनी। कत्ल के बाद उन्होंने शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिए, फिर सीमेंट डालकर पानी से लेप कर दिया। रातभर में सीमेंट पत्थर में तब्दील हो गया। हत्या के बाद दोनों घर पर ही सो गए। बेटी पीहू दूसरे कमरे में सो रही थी।

मुस्कान और साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने घर के अंदर से ड्रम बरामद कर लिया। उसे ड्रील मशीन से काटने का प्रयास किया। उसके बाद पुलिस ने ड्रम को पोस्टमार्टम हाउस ले गई। सौरभ की क्रूरता से की गई हत्या की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों के साथ सौरभ का परिवार ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गया और थाना परिसर में हंगामा कर दिया।

मुन्ना लाल के परिवार में उनकी पत्नी रेनू और दो बेटे बबलू और सौरभ थे। एक बेटी शिवानी है। सौरभ ने प्रेम विवाह किया था। उसकी हत्या के बाद मां रेनू का कहना था कि मोहब्बत में लोग एक-दूसरे के लिए जान देते हैं। मुस्कान ने तो मोहब्बत के नाम को भी बदनाम कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *