बड़ी ख़बरः राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे नवजोत सिद्धू

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा होने के बाद आज दिल्ली में राहुल गांंधी और प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे। इस दौरान नवजोत सिद्धू ने कहा कि आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, मुझे डरा धमका सकते है, मेरे सभी वित्तीय खातों को ब्लॉक कर सकते हैं, लेकिन पंजाब और मेरे नेताओं  के लिए मेरी प्रतिबद्धता ना तो झुकेगी ना ही एक इंच पीछे हटेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू की आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात के दौरान जालंधर उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई।

बता दें कि बीते दिन राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का विरोध करने के लिए पटियाला व लुधियाना में संविधान बचाओ मार्च का आयोजन जिला कांग्रेस द्वारा किया गया था। लेकिन दोनों में नवजोत सिद्धू शामिल नहीं हुए। वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। क्योंकि सिद्धू की रिहाई के समय राजा वड़िंग, प्रताप बाजवा और हरीश चौधरी सहित अन्य बड़े नेता न तो जेल के बाहर पहुंचे थे और न ही उनसे मिलने उनके घर गए।

हालांकि राजा वड़िंग ने सिद्धू के अमृतसर के समारोह में शामिल होने की आस जताई है। जिसके लिए उन्हें बाकायदा न्यौता भी दिया जाएगा इससे पहले राजा वडिंग सिद्धू की रिहाई के बाद ट्वीट के जरिए उनका स्वागत करते हुए जल्द मुलाकात करने की बात कह चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *