जालंधरः भाजपा ने फिर चलाई मोदी सरकार की वॉलपेपर मुहिम, देखें वीडियो 

भाजपा प्रधान अशवनी शर्मा ने सुशील रिंकू के सर्वे को लेकर सीएम पर कसा तंज 

जालंधर, वरुण/हर्षः भाजपा द्वारा मिशन 2024 को लेकर “एक बार फिर से मोदी सरकार” की वॉलपेपर मुहिम के तहत आज जालंधर में भी दीवारों पर वॉलपेपर बनाये गए। जिसकी शुरुआत बीजेपी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने मुख्य रूप से पहुंच कर की। मीडिया से बातचीत दौरान अश्वनी शर्मा ने कहा कि सिर्फ भाजपा और नरेंद्र मोदी ही है जो देश को प्रगति के रास्ते पर चला सकते हैं और सभी को साथ लेकर चलते हैं। कल आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर से हल्का वेस्ट के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को आम आदमी पार्टी मे शामिल किया।

इस दौरान बीते दिन ही सीएम मान ने कहा था कि जालंधर से लोकसभा उपचुनाव की टिकट अनाउंस करने से पहले आम लोगों का सर्वे करवाया जाएगा और जीतने वाले उम्मीदवार को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा। इस बयान पर अश्वनी शर्मा ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान पर वार करते हुए कहा कि लगता है सीएम मान ने अपने सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का झूठा खाना शुरू कर दिया है। तभी हर बात पर झूठ बोलते है। इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने आप सरकार से कहा कि एक दिन मे कौन-सा सर्वें होता है। इसका ये मतलब है कि आप सरकार की ओर से टिकट वाले लिफाफे मे पहले से ही रिंकू का नाम पक्का था। 

अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीजेपी पार्टी की तरफ से अपना कैंडिडेट भी जल्द ही अनाउंस किया जाएगा और उनको विश्वास है कि बीजेपी पार्टी जिसको भी टिकट देगी वह चुनाव जीत लोकसभा सीट बीजेपी की झोली डालेगा। उन्होंने कहा के 2024 की लोकसभा चुनाव मे एक बार फिर से नरिंदर मोदी देश के प्रदान मंत्री बनेगें। अश्वनी शर्मा ने इस चुनाव में चुनाव आयोग को भी आग्रह किया कि वैसे तो उन्हें आयोग पर पूर्ण विश्वास है और उम्मीद है कि बिना किसी दबाव के निष्पक्ष भूमिका निभाई जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *