Haryana News: Activa सवार दंपति से टकराया सांड, एक की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः सेक्टर-25 डंपिंग ग्राउंड के पास देर रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में पति-पत्नी गंभीर जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार एक दंपति एक्टिवा से रामगढ़ जा रहे थे, जहां सड़क पर एक सांड के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूरतक जा गिरे।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की पहचान रामगढ़ निवासी जयपाल और पत्नी विद्या के रूप में हुई है। जयपाल का इलाज सेक्टर-6 अस्पताल में चल रहा है, वहीं इलाज के दौरान विद्या की मौत हो गई। सिविल अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *