जालंधरः कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 3 युवतियों सहित युवक को किया काबू, देखें वीडियो

जालंधर/वरुणः महानगर में देह व्यापार को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 युवतियों सहित एक युवक को काबू किया है। दरअसल, देर रात मकसूदां में स्थित शेरपुर कालोनी में चल रहे सैक्स रैकेट से परेशान होकर इलाका निवासियों ने जमकर हंगामा किया। इलाके की महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी में देह व्यापार का अड्डा चलता है। जिससे उनका मोहल्ले में रहना मुहाल हो गया है। जहां देर रात मोहल्ला वासियों ने इकट्ठे होकर घर के अंदर 2 युवकों और 3 महिलाओं को पकड़ा।

लेकिन एक युवक मौके से छूट कर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर माहौल को शांत करवाया और घर में बंद की गई 3 महिलाओं को एक युवक को अपने साथ थाने में ले गई। महिलाओं ने कहा कि देह व्यापार यह अड्डा पहले एक दो गलियां छोड़कर चलता था। लेकिन वहां पर लोगों विरोध कर बंद करवा दिया। अड्डा चलाने वालों ने उनके मोहल्ले में पहले एक दुकान किराए पर ली थी कहा था कि वह किराना दुकान चलाएंगे। लेकिन बाद में दुकान के साथ घर भी किराए पर लेकर धंधा शुरू कर दिया।

मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि अक्सर उनके मोहल्ले में युवकों और अधेड़ उम्र के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लोग अड्डे के बारे में कई बार उनके गेट खटखटा कर पूछते हैं। कई लोग तो दूसरे घरों में ही घुस जाते हैं। लोगो ने कहा कि मोहल्ले में हालात ऐसे पैदा हो गए हैं कि लड़कियों और महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौके पर पहुंचे थाना मकसूदां के सब इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह ने कहा कि लोगों की शिकायत पर जो उन्होंने 4 लोगों को बंदी बना रखा था उन्हें थाने में ले जा रहे हैं। कार्रवाई के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ और जांच की जाएगी। उसके बाद ही जो कानूनी एक्शन बनता है वह लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *