पंजाबः ट्रांसपोर्टरों के टैक्स माफ करने के मामले में मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, दिए जांच करके वसूली करने के आदेश

चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार एक बार फिर से एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। वहीं आज ट्रांसपोर्टरों के करोड़ों के टैक्स गलत तरीेके से माफ किए जाने का मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब 10 करोड़ के टैक्स माफ किए गए। इसे लेकर भगवंत मान सरकार हरकत में आ गई है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मामले की जांच कर ट्रांसपोर्टरों से वसूली के आदेश दिए हैं।

ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय कोविड से पहले साल 2019 में ट्रांसपोर्टरों के 10 करोड़ से अधिक के टैक्स गलत तरीके से माफ किए जाने का पता लगा है। मामले में RTO करण सिंह छीना को चार्जशीट किया गया है। RTO को 3 महीने का टैक्स माफ करने का अधिकार है, लेकिन उनके द्वारा 1 साल पुराने टैक्स माफ किए गए हैं।

मंत्री भुल्लर ने कहा कि मामले में जांच के लिए एक सब-कमेटी गठित की है। साथ ही माफ किया गया ट्रांसपोर्टरों का गलत टैक्स उनसे वसूल किए जाने के आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि इस मामले में किसी भी राजनीतिक पार्टी के लोग शामिल नहीं हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *