पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी पप्लप्रीत की गिरफ्तारी की वीडियो आई सामने

चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि आई.जी. सुखचैन सिंह ने की है। वहीं पप्लप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में पप्लप्रीत सिंह ने लोई से मुंह ढका हुआ है। वहीं आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया है कि अमृतसर रूरल पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को कत्थूनंगल से गिरफ्तार किया है। पप्पलप्रीत को एनएसए के तहत डिटेन किया गया है। उन्होंने कहा कि पपलप्रीत सिंह 6 केसों में वांटेड है। वहीं आईजी ने पंजाब पुलिस की कारगुजारी की सराहना की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *