School Bus और Bike में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फतेहपुरः बिंदकी कोतवाली के फिरोजपुर मोड़ के समीप आज सुबह स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार 20 वर्षीय अरमान रजा पुत्र मोहम्मद शहजादे निवासी मोहल्ला घोसियाना फतेहपुर कोतवाली की मौके पर मौत हो गई।

जबकि उसके साथ बाइक में सवार 18 वर्षीय अयान पुत्र पुत्तूनिवासी मोहल्ला ज्वालागंज घोसियाना फतेहपुर और 19 वर्षीय मेराज पुत्र इयाज निवासी मोहल्ला अरबपुर बसंत टॉकीज के समीप फतेहपुर शहर कोतवाली फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *