Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़कर 10वीं की छात्रा ने किया हंगामा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में 10वीं कक्षा की छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गई। मिली जानकारी के अनुसार आज राजीव गांधी कालोनी के रहने वाली छात्रा फोकल प्वाइंट इलाके में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा करने लगी। वहीं पानी की टंकी पर चढ़ी छात्रा को देखकर लोगों ने शोर मचाकर उसे नीचे उतरने की काफी देर तक अपील की। लेकिन छात्रा नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद लोगों ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची छात्रा की मां द्वारा भी नीचे उतरने की अपील की गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पुलिस बल ने पहुंच छात्रा को समझाया, जिसके बाद काफी देर चले हंगामे के बाद छात्रा मानी और पानी की टंकी से नीचे आ गई। जानकारी देते हुए छात्रा की मां ने कहा कि उनकी बेटी इलाके के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। आज 10वीं कक्षा का उसका हिन्दी का एग्जाम था।

स्कूल का समय 10 बजे है लेकिन उनकी बेटी 9 बजे स्कूल जाने लगी। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने उसे रोका और स्कूल द्वारा सुनिश्चित किए टाइम टेबल मुताबिक घर से रवाना होने के लिए कहा। मां के मुताबिक उसकी बेटी की दोस्ती काफी छात्रों से है। इसलिए वह घर से 9 बजे गुस्से में निकल गई। जिसके बाद पता चला कि वह फोकल प्वाइंट में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। उधर, थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि छात्रा को टंकी से उतारकर उसके परिजनों के हवाले किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *