Punjab News: Kabaddi Tournament को लेकर तस्कर ने भेजे लाखों रुपए, हरकत में आए थाना प्रभारी, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम को लेकर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। एक ओर जहां तस्करों की प्रापर्टी सीज की जा रही है, वहीं नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर भी चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले के थाना बधनी में एक अलग ही मामला सामने आया है, जहां पर थाना बधनी के अधीन पड़ते गांव रामा में 2 रोजा कब्बडी का टूर्नामेंट करवाया जा रहा था। इस टूर्नामेंट में विदेश में रहते नशा तस्कर मनदीप सिंह ने टूर्नामेंट कमेटी को विजेता खिलाड़ियों के सम्मान के लिए 2 लाख रुपए की राशि भेजी थी।

कमेटी ने उसके परिवार की फोटो भी फ्लेक्सी पर लगाई थी। जब इस बात का पता थाना बधनी के एसएचओ गुरमेल सिंह को पता चला तो वह तुरंत रामा गांव खेल के मैदान में पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी ने माइक में अनाउंसमेंट करवाई कि मैच में मनदीप सिंह द्वारा दी गई इनाम राशि को वापिस किया जाए। वहीं पोस्टर से उनके परिवार के फोटो हटाए जाए क्योंकि नशे से की गई कमाई खेलो में नहीं लगाई जा सकती। कमेटी ने एसएचओ की बात मानते हुए तस्कर द्वारा दी गई राशि को वापिस कर दिया ओर पोस्टर से मनदीप के परिवार की फोटो हटवा दी। एस एच ओ गुरमेल सिंह की वीडियो वायरल हो गई और इस काम की काफी चर्चा हो रही है।

दूसरी ओर थाना मुखी गुरमेल सिंह ने बताया कि तस्करों की नशा बेचकर या दूसरे लोगों से नशा बिकवा कर की गई कमाई खेलों पर नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वह इस तरह के नशा तस्करों की नशा बेच कर कि गई कमाई को खेल मैदान में न लगाए। थाना प्रभारी ने बताया कि मनदीप सिंह आज कल विदेश में रहता है और विदेश में बैठकर वह तस्करी करवा रहा है। मंदीप पर तस्करी के 6 मामले दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *