ट्रक ओर स्कूटी की टक्कर , 2 लोगो की मौत

नालागढ़/ सचिन बैंसल:   नालागढ़ के पीर स्थान पर एक स्कूटी के ट्रक से टकराने से दो लोगों को दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों का नालागढ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है।  मृतक व्यक्ति रवि  कुमार (29) पुत्र प्रकाश  पंजाब के रोपढ़ जिले के मालेवाल गांव व दूसरा तरसेम कुमार (27) पुत्र भगवान देव सोलन जिले के कसौली तहसील के शेवला गांव के रहना वाला था। 

पुलिस के अनुसार यह दोनों स्कूटी पर सवार हो कर रोपढ की ओर से नालागढ आ रहे थे। जैसे ही पीर स्थान के पास पहुंचे तो प्लासी की ओर से आ रहे एक ट्रक एचपी 69 5305 से टकरा गए। आमने सामने की टक्कर में स्कूटी सवार घायल हो गए और घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचा गया जहां पर उन्हे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।  डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने घटना क ी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *