बैसाखी मेले पर बड़ा हादसाः फुटब्रिज टूटकर गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, देखें वीडियो

उधमपुरः जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बैसाखी मेले के दौरान बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। बेनी संगम इलाके में लोहे का फुटब्रिट टूटकर गिर गया। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल होने की खबर है। ये हादसा उस समय हुआ जब इलाके में बैसाखी का मेला चल रहा था और इस बैसाखी के मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए उमड़े थे।

गौरतलब है कि यह फुटब्रिज लोगों ने ही पैसे जमा करके इलाके में बनाया था। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले पर उधपुर के एसएसपी डॉ. विनोद ने कहा है कि घटना में 6 लोग घाय हुए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। पुलिस के साथ-साथ अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची हैं और हालात का जायजा ले रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *