मोगा: सरकार के खिलाफ एक बार फिर से किसानों ने मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा अपनी मांगों के लेकर चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किसान मजदूर संघर्ष कमेटी 23 और 24 अप्रैल रेल के ट्रैक जाम करेंगी। इस दौरान किसानों ने मोगा के डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी सौंप दिया है। किसानों का कहना है कि बरसात के कारण गेहूं की फसल का भारी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार की और से गेहूं पर कट लगाने के आदेशों से किसानो में रोष पाया जा रहा। किसानो का कहना की सरकार ने जो 5 रुपए से लेकर 15.20 रुपए का कट लगाया है उसे तुरंत वापिस लिया जाए। वही किसानो को 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस के हिसाब से दिया जाए। किसानो ने कहा की वह पंजाब में 23 और 24 अप्रैल को रेल चक्का जाम करेंगे। यह चक्का जाम 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 24 अप्रैप शाम तक रहेगा और अगर सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो इस जाम को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply