जालंधरः शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार गुरजंट सिंह कट्टू के साथ नामांकन भरने पहुंचे सिमरजीत मान, देखें वीडियो

जालंधर, वरुण/हर्षः शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार गुरजंट सिंह कट्टू के साथ आज नामांकन भरने डीसी कार्यालय में सिमरजीत मान पहुंचे। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान ने अपनी पार्टी के सचिव गुरजंट सिंह कट्टू को मैदान में उतारा है। हाल ही में उन्होंने गुरजंट सिंह कट्टू के नाम का ऐलान किया था। सिमरजीत मान की पार्टी के लोकसभा उपचुनाव में मैदान में उतरने से विरोधी दलों को कड़ी चुनौती मिलेगी। इस दौरान पंजाब के सिख युवकों पर मामले दर्ज कर उन्हें अन्य राज्यों की जेलों में भेजने की पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि वह स्वयं असम के डिब्रूगढ़ जाकर सिख युवकों से मिलेंगे। उनकी हिम्मत बढ़ाई जाएगी, इसलिए जल्द ही असम के मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी देंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *