जालंधर : महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में व्यक्ति का कत्ल

जालंधर, वरुण /हर्ष : इनकम टैक्स कालोनी के सामने चल रहे निर्माणाधीन प्लाट में रहने वाले कुछ लोगों ने प्लाट में रहने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर एक श्रमिक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मिट्ठापुर निवासी रामू कुमार के रूप में हुई। रामू कुमार के भतीजे ट्रांसपोर्ट नगर निवासी श्याम कुमार के बयानों पर थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने इनकम टैक्स कालोनी के पास रहने वाले लक्ष्मण कुमार और जगननाथ सहित एक महिला और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देर शाम पुलिस ने लक्ष्मण और जगननाथ को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की पहचान करवाने और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दिए बयानों में श्याम कुमार ने बताया कि रामू कुमार उसका मौसा लगता है। वह अपने मौसा रामू के साथ मिट्ठापुर में किसी रिश्तेदार के घर पर रात रहने के लिए गए थे। सुबह करीब पांच बजे जब घर पैदल वापस जा रहे थे तो इनकम टैक्स कालोनी के पास दो व्यक्ति और एक महिला खड़े थे। उक्त लोगों ने उसके मौसा पर आरोप लगाया कि उसने महिला को छेड़ा है। उसके मौसा ने विरोध किया तो उक्त दोनों युवक और महिला उसके मौसा राम से हाथापाई करने लगे और उसे पास ही प्लाट में ले गए। प्लाट में पहले से तीन लोग मौजूद थे। सभी ने मिल उसे बुरी तरह से पीटा। वह उसे बचाने के लिए गया तो उसे भी पीटा लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने बयानों के आधार पर लक्ष्मण, जगननाथ सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने लक्ष्मण और जगननाथ को देर रात गिरफ्तार कर लिया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *