Punjab News: बॉर्डर पर हुई कार्रवाई को लेकर किसानों में रोष, Toll Plaza किया बंद, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर लगभग एक साल से अपनी मांगों को लेकर बैठे किसानों को देर रात पुलिस द्वारा खदेड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस ने बड़े किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर किसानों में रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते किसान नेताओं ने देर रात अमृतसर मानावाला टोल प्लाजा पहुंचकर टोल प्लाजा बंद कर दिया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के किसान नेता ने बताया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है और किसान नेताओं को धोखे से चंडीगढ़ बैठक में बुलाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर, अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्वक बैठे शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों को खदेड़ दिया गया और पुलिस बल का उपयोग करके वहां धक्काशाही की गई।

इसी के विरोध में अब वे मानावाला टोल प्लाजा पर पहुंचे हैं और अनिश्चित समय के लिए इस टोल प्लाजा को बंद करके प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि अब गांव-गांव और गली-गली में किसानों के बीच विरोध जागरूक होगा और बड़ी सड़कें बंद की जाएंगी और प्रदर्शन किए जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में रेल सेवाएं भी बंद करके प्रदर्शन किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *