पंजाबः आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

पठानकोट/अनमोलः  जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में  5 जवानों शहादत का जाम पी गए, जिसको लेकर यहां पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की लहर है, वही देश के अलग-अलग जगहों पर इन जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। जिसके चलते पठानकोट की फोर्स यूथ क्लब की ओर से इकट्ठे होकर इन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पठानकोट में एक कैंडल मार्च निकाला गया। वही नौजवानों ने शहीदी स्मारक पठानकोट में इकट्ठे होकर देश की खातिर अपनी जान कुर्बान करने वाले उन जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

वही इस बारे में बातचीत करते हुए फोर्स यूथ क्लब के सदस्यों ने कहा कि हमारे देश के जवानों के ऊपर जिन आतंकियों ने हमला किया है उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम सब नौजवानों की ओर से उन जवानों की शहादत को याद करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *