पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश के आसार

चंडीगढ़ः पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी की मार से हरियाणा और पंजाब में थोड़ी राहत मिली है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो तीन दिन तक हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई इलाकों में बादल छाए रह सकते है। हरियाणा के उत्तरी और मध्य हिस्सों में इसका प्रभाव ज्यादा दिखाई देने वाला है।

हिमाचल में 24 अप्रैल को बूंदाबांदी के आसार बन रहे है। जिसका असर हिमाचल के आसपास के हरियाणा और पंजाब के जिलों में भी दिखाई देगा। वहां की ठंडक से कुछ राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। वहीं 25 अप्रैल से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, यानि फिर से गर्मी सताने वाली है। देश की राजधानी दिल्ली की अगर बात करें तो कई इलाकों में हुई हल्की बारिश की बौछारों ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। वीरवार को तो दिल्ली के महरौली समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे थे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने वाली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *