खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए – मेजर रधुवीर सिंह

ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा की खरयालता पंचायत में पिछले तीन वर्षों से पूर्व बालीबाल खिलाड़ी पुनीत ठाकुर की याद में उसके सहपाठियों द्वारा पंचायत में बालीबाल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है। शनिवार को पुनित ठाकुर मैमोरियल क्लब तलमेहड़ा द्वारा पुनित ठाकुर की याद में तीसरी बालीबाल प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला ऊना सैनिक बोर्ड से सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेजर रधुवीर सिंह ने शिरकत की, मुख्यातिथि ने जम्मू कश्मीर में उग्र वादियों के हमले में शहीद हुए जवानों उसके बाद पूर्व खिलाड़ी पुनीत ठाकुर की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।उसके बाद  सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी खेलों में दिन प्रतिदिन अपनी रूचि रखता है तो एक तो शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है दुसरा नशे से भी दुरी बनी रहती है। रधुवीर सिंह ने बताया कि आज का युवा वर्ग दिन प्रतिदिन नशे के दलदल में फंसता चला जा रहा है। युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है।

इस मौके पर  मुख्यतिथी तथा पुनित ठाकुर मैमोरियल क्लब तलमेहड़ा द्वारा क्षेत्र की होनहार वेटी मानसी राणा को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र  व जिला का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इस दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता में लगभग दस टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पुनित ठाकुर के परिजनों में पिता कुलदीप सिंह ताया सुरजीत सिंह चाचा मंजीत सिंह व जीवन सिंह ने क्लब सदस्यों को अपनी ओर से 21हजार की राशि भेंट की। मुख्यातिथि मेजर रधुवीर सिंह ने 5100रूपये तथा स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश धीमान ने 2100 रूपये अपनी ओर से क्लब सदस्यों को दिए।

इस मौके पर पुनित ठाकुर मैमोरियल क्लब तलमेहड़ा के अध्यक्ष साहिल शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा उर्फ बांटी,साहिल ठाकुर,सौरभ ठाकुर,अमन शर्मा, अंकुश शर्मा, सहित पंचायत सचिव मुनीश शर्मा, अश्वनी भाटिया,राम स्वरूप ठाकुर,कुछ ठाकुर,तरसेम ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने भी इस खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *