अमृतपाल की गिरफ्तारी पर आप सांसद संजय सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

नई दिल्ली: अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मोगा के रोड्डा गांव से गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। संजय सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी ने ये साबित कर दिया है कि पंजाब में आप सरकार कानून व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं करेगी। हमने दिखा दिया कि ज़रूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख़्त से सख़्त कदम लेने की भी हिम्मत रखते हैं। बता दें कि अमृतपाल को पंजाब पुलिस उसे असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया है। अमृतपाल समर्थक की गिरफ्तारी के बाद अजनाला में थाने पर हुए हमले और इसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की घटना से सबक लेते हुए पंजाब पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। पंजाब के कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे नामक संगठन के प्रमुख भगोड़े अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिए जाने की जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट किया है।

पंजाब पुलिस ने ट्वीट के जरिए लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। पंजाब पुलिस ने इस ट्वीट में साथ ही ये अपील भी की है कि कोई भी फेक सूचना शेयर ना करें और हमेशा सूचना की पुष्टि करने के बाद ही इसे साझा करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *