पंजाबः पुल से 40 फीट नीचे XUV गिरने से 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

विदेश से आई मंगेतर को लेकर जा रहा था युवक, 2 दिन बाद शादी

लुधियानाः पुल की टूटी रेलिंग के कारण मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, लाडोवाल पुल से XUV कार 40 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोग घायल हो गए। घायल युवकों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने NHAI को भी सूचित कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए घायल प्रिंस के दोस्त राजवीर ने बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल प्रिंस की 2 दिन बाद दसूहा में शादी है। वह अपनी विदेश से आई मंगेतर को आज दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर वापस आ रहा था। XUV कार चालक से स्टेयरिंग संभला नहीं। कार के आगे ऑटो आ गया और संभलने के चक्कर में कार पुल के किनारे जा टकराई। राजवीर के अनुसार, बैलेंस बिगड़ने और पुलिस की रेलिंग टूटी होने के कारण कार नीचे जा गिरी। कार कच्ची रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 3 से 4 बार पलटियां खाते हुए पुल से उतरकर नीचे सड़क पर जा गिरी। राजवीर के मुताबिक, गाड़ी जब पुल से गिरी तो उन लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। राहगीरों ने उनकी मदद की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *