Punjab News: इस दिन होंगे 8वीं, 10वीं और 12वीं के Exam, शिक्षा विभाग ने जारी की Datesheet

Written by

in

मोहालीः पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं, 12वीं के एग्जाम की डेट जारी कर दी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं की फरवरी/मार्च 2025 (ओपन स्कूल सहित) की वार्षिक परीक्षा 19.2.2025 से आयोजित होगी।

आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 11 बजे होगा। डेटशीट, निर्देश और अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।

वहीं कक्षा आठवीं की परीक्षा दिनांक 19.2.2025 से 7.3.2025 तक होगी। जबकि कक्षा दसवीं की परीक्षा दिनांक 10.3.2025 से 4.4.2025 तक होगी। इसी तरह कक्षा बारहवीं की परीक्षा दिनांक 19.2.2025 से 4.4.2025 तक बोर्ड द्वारा स्थापित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *