स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Written by

in

चंडीगढ़: देश भर में कोहरे का कहर जारी है। वहीं मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह आदेश चंडीगढ़ विभाग ने जारी किए है, जिसमें सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदल दिया है। आज से अध्यापकों और स्टाफ का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक रहेगा। इसी के साथ ही बच्चों के लिए समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रखा गया है। हालांकि घने कोहरे और शीत लहर को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने भी छुट्टियां बढ़ा दी हैं।

ऐसे में सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में प्री-नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक की छुट्टियां 11 जनवरी तक रहेंगी। 12 जनवरी को रविवार है। इसलिए स्कूल 13 जनवरी को खुलेंगे। इस बारे में स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ का कहना है कि मौसम को देखते हुए प्री-स्कूल से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। बाकी बच्चों के लिए समय बदल दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *