पंजाबः 8वीं कक्षा की 3 टॉपर बेटियों को मान सरकार देगी ईनाम

चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा में पूरे सूबे में टॉप करने वाली बेटियों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका एलान किया है। इन बेटियों को सरकार द्वारा 51 -51 हजार दिए जाएंगे। आठवीं कक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए थे। मानसा की लवप्रीत कौर ने पूरे पंजाब में टॉप किया है। वहीं मानसा की ही गुरअंकित कौर दूसरे और लुधियाना की समरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूल और सरकार शिक्षा के स्तर को दिन-ब-दिन ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है…शिक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *