पत्रकारों पर हमले की विश्व पत्रकार महासंघ  ने की जांच की मांग

 ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की विश्व पत्रकार महासंघ ने घोर निंदा की है और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।  विश्व पत्रकार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कौंडल , ज़िला अध्यक्ष ऊना राकेश राणा ने मैहतपुर में कबरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मी पर हुए जानलेवा हमले को जिले में माफिया के बढ़ते मनोबल का प्रतीक बताया ।  पत्रकार पर हुए हमले से पत्रकार जगत में काफी आक्रोश है। विश्व पत्रकार महासंघ ने प्रशासन से इस जानलेवा हमले की तुरंत जांच करने की मांग की है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है।  कि अगर दोषी को खुले में छोड़ दिया गया तो माफिया के हौसले बुलंद हो जाएंगे और वे भविष्य में भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने से गुरेज न करेंगे।इस मौके पर विश्व पत्रकार महासंघ जिला ऊना उपाध्यक्ष मुकेश कुमार,राजेश ठाकुर, महासचिव ललित ठाकुर, राजेन्द्र शर्मा,अजय शर्मा,सतीश गर्ग, अभिषेक कुमार, सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग की है।

फोटो — विश्व पत्रकार महासंघ जिला अध्यक्ष राकेश राणा 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *