Punjab News: विदेश में रहते गैंगस्टर के नाम पर फिरौती मांगते 3 बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते पुलिस ने देर रात साढ़े 12 बजे सीआईए स्टाफ के साथ मिलकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की। दरअसल, थाना डिविजन 6 की पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीम ने धांदरा रोड प बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। पहले बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाशों की जांघ पर गोली मारकर काबू कर लिया। घायल लुटेरों की पहचान 23 वर्षीय अंकुश, 24 वर्षीय मुदित और 24 वर्षीय अभिजीत मंड के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल बदमाशों को देर रात अस्पताल दाखिल करवाया गया।

बता दें कि ये तीनों बदमाश में से एक बदमाश ने खुद को गैंगस्टर प्रभ दस्सूवाल बताकर ट्रैवल एजेंट को धमकाया धमकाया। प्रभ दस्सूवाल इस समय अमेरिका में रहता है। बदमाशों ने ट्रेवल एजेंट से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बदमाश कॉलर ने ट्रेवल एजेंट से कहा था कि उसे उसके परिवार के सदस्यों और उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी है। वह यह भी जानता है कि वे अपने वाहन कहां पार्क करते हैं। कॉलर ने उसे रंगदारी की रकम तरनतारन पहुंचा दे। ट्रेवल एजेंट गिल रोड पर कारोबारी करता है। 16 मार्च को उसे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। बाद में उसी नंबर से उसे फिर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को अमेरिका में रहने वाला गैंगस्टर प्रभ दासूवाल बताया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

बदमाशों ने उसे कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि वह दुबई और सऊदी अरब के लिए वीजा का काम करता है और वह दिन में अपनी गाड़ी कहां पार्क करता है। पैसे न देने पर कॉलर ने उसके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने उसे पैसे लेकर तरनतारन आने को भी कहा। थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचो ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351 (2) (आपराधिक धमकी), 308 (2) (जबरन वसूली) और 62 (अपराध करने का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *