पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में ASI सहित पुलिसकर्मी की मौत

फतेहगढ़ साहिबः जिले के नबीपुर इलाके में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में जहां सेना के 4 जवान घायल हो गए हैं, वहीं पंजाब पुलिस के एक एएसआई और होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई है। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि आज जब सेना के वाहनों का काफिला नबीपुर जा रहा था तो पीआरटीसी की बस ने सेना के वाहन को टक्कर मार दी। सड़क हादसे की जांच करने के लिए नबीपुर चौंकी से एएसआई नाजर सिंह और होमगार्ड जवान कुलदीप सिंह मौके पर गए थे। य

ह हादसा नेशनल हाईवे कॉन्टिनेंटल कॉलेज, गांव नबीपुर के पास हुआ है। इस बीच वह बस के सामने खड़े होकर हादसे की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया, जिसे पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक को बस में टक्कर मार दी। जिससे बस के आगे खड़े एएसआई नाजर सिंह व होमगार्ड के जवान कुलदीप सिंह की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने ट्राला चालक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *