जालंधरः अकाली दल को बड़ा झटका, सीएम मान ने चंदन ग्रेवाल को आप पार्टी में करवाया शामिल

जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान सुशील रिंकू के हक में जमकर प्रचार कर रहे है। वहीं सीएम मान लगातार जालंधर दौरे के दौरान विपक्ष को बड़े झटके दे रहे है। इसी के चलते आज सीएम मान अकाली दल के नेता चंदन ग्रेवाल के घर पहुंचे। जहां उन्होंने चंदन ग्रेवाल के साथ नगर निगम सफाई मुलाजिमों समेत अन्य कर्मचारी संगठनों के नेता और विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे चंदन ग्रेवाल, सुभाष सोंधी को आप पार्टी में शामिल करवाया। आप पार्टी में आप पार्टी में शामिल होने से पहले चंदन ग्रेवाल के मिलाप चौक के पास घर में सीएम मान के स्वागत के लिए तैयारियां की गई। वहां पर संबोधन के लिए एक मंच सजाया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नेता दावे करते हैं कि वह गरीबी खत्म कर देंगे वह झूठ बोलते हैं। गरीबी राशन और पैसे देकर खत्म नहीं होती। इसके लिए अच्छी नीयत और नियति की जरूरत होती है। उन्होंने वाल्मीकि समुदाय को संबोधित करते हुए कहा हम गरीब बच्चों को पढ़ा लिखा कर इस काबिल बनाएंगे कि वह अफसर बन कर अपने घर की गरीबी खुद दूर करेंगे। पंजाब में स्कूलों का स्तर उन्नत किया जा रहा है। एक स्कूल में एक ही बैंच पर बैठ कर अफसर और गरीब का बच्चा पढ़ेगा। बता दें कि इससे पहले भी पार्टी चंदन ग्रेवाल की आप पार्टी में शामिल होने को लेकर चली थी।

करतारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली के दौरान चंदन ग्रेवाल का नाम आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए चर्चा में आया था लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया। उस दौरान करतापुर रैली से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की फगवाड़ा के होटल कबाना में बैठक भी हुई थी। लेकिन फिर भी चंदन ने आम आदमी पार्टी को जॉइन नहीं किया था। इससे बाद चंदन ग्रेवाल शिरोमणि अकाली दल के प्रधान प्रधान सुखबीर बादल समेत अन्य नेताओं के साथ उनके कार्यक्रमों में भी नजर आए थे।इससे पहले सीएम मान ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं, पार्षद और पूर्व पार्षदों को आप पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं आज चुनाव से पहले अकाली दल के सेंट्रल हलके से विधानसभा चुनाव लड़ चुके चंदन ग्रेवाल को आप पार्टी में शामिल करवाया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *