ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटे जख्मी

ऊना/सुशील पंडित: थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव बीजापुर में  ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे व पत्नी जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान सौरभ धीमान निवासी भैरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा व घायल दोनों बेटों का अम्व अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी अनुराधा की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ धीमान बीती देर शाम अपने दो बेटों वीरेन व नविश के साथ स्कूटी पर सवार होकर अम्व के हीरानगर जा रहा था। बीजापुर मंदिर से पीछे बडूही की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। लोगों ने हादसे में घायल तीनों को उपचार के लिए अम्व अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ धीमान को मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने मृतक सौरभ धीमान की पत्नी अनुराधा की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *