बंगाणा में पंचायती राज कर्मचारियों के साथ विधायक भुट्टो ने की मासिक बैठक

विकास कार्यो का रिपोर्ट कार्ड तलब

ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने विकास खंड अधिकारी बंगाणा सुरेंद्र जेटली ,तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों,पंचायत सचिवों के साथ  मासिक बैठक आयोजित की। ओर विकास कार्यो का रिपोर्ट कार्ड तलब करवाया। उपमण्डल बंगाणा की पंचायतों में क्या विकास कार्य प्रगति पर है और कितने कार्य पूर्ण हुए हैं। उसकी पूरी जानकारी प्रस्तुत की गई। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ में विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी। लेकिन पंचायत सचिव ग्राम सेवक कर्मचारी ईमानदारी से पंचायत के विकास कार्यो में तेज़ी लायें। भुट्टो ने कहा कि 15 वे वित्तयोग से कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पंचायत में करोड़ों के विकास कार्य प्रगति पर  हैं। लेकिन कुछ जगहों पर विकास कार्य ठप्प होने के कारण जनता को भी परेशानी हो रही है। इसलिए अगली मासिक बैठक में हर पंचायत सचिव अपनी पंचायत के विकास की रिपोर्ट पूर्ण रूप से प्रस्तुत करें। और किस पंचायत में क्या कार्य जरूरी है जो जनता को पूर्ण लाभ दे सकता है।

उन कार्यो का खाखा बनाकर हमें प्रदान करें। ताकि हम उक्त कार्यो के लिए धन मुहैया करवा सकें। बहीं बिधायक से जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद केडर के कर्मचारियों को विभाग में समायोजित की मांग के बारे में अवगत करवाया। उनका कहना है। कि बीते 4 वर्षों से हमारी मांग पर पूर्व भाजपा ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। और बीते विस चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने हमें आश्वासन दिया था। कि सरकार बनने के बाद तुरंत आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा ,बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, कुलदीप शर्मा के व ग्राम पंचायत सचिव ग्राम सेवक अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *