जालंधरः शरारती अनंसरों ने 10 गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

जालंधर, वरुण/हर्ष: मास्टर तारा सिंह नगर शरारती अंनसरों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। देर रात 3 बजे 2 शरारती अंनसर एक्टिवा पर सवार होकर आए और कॉलोनी की अलग-अलग गलियों में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि जिस जगह पर शरारती अंनसरों ने घटना को अंजाम दिया। उसके कुछ ही दूरी पर पुलिस तैनात रहती है। लेकिन इसके बावजूद बेखौफ शरारती अंनसर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। 

वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित प्रवीण जैन ने कहा कि रात 3 बजे 2 एक्टिवा सवार व्यक्ति कालोनी में आए। जिसके बाद उन्होंने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े। इस दौरान उन्होंने उनकी गाडी slavia- TO323HR0314R और उनके भाई की गाड़ी के शीशे भी तोड़े। दूसरी ओर कमलदीप अग्रवाल ने बताया कि कालोनी में ओर भी कई लोगो की गाड़ियों के शीशे तोड़े गए है। घटना संबंधी कालोनी निवासियों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *