जालंधरः इस इलाके में पुलिस की रेड, 8 गिरफ्तार

जल्द प्रेस वार्ता दौरान पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

जालंधर, वरुण/हर्षः गढ़ा परशुराम नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने रेड कर परशुराम नगर से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से प्रिंटर और तेजधार हथियार सहित अन्य सामान बरामद किए है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी पिछले एक माह से किराए पर यहां रह रहे थे। इस रेड के दौरान एडीसीपी आदित्या भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी नकली नोट छापने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस सभी लोगों को थाने पूछताछ के लिए ले गई है। इस संबंध में पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करके बड़ा खुलासा कर सकती है। 

बता दें कि इससे पहले देर रात गढ़ा रोड़ पर देर रात दो पक्षों में झगड़े दौरान गोलियां चली। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। जिसेजौहल अस्पताल भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमा नामक युवक की वासू नामक युवक से कोई पुरानी रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस रंजिश दौरान कुछ दिन पहले प्रेमा नामक युवक पर हमला भी हुआ था। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *