वंगाणा में हुआ विशाल भगवती जागरण 

नन्दी की सवारी भोलेनाथ शोभायात्रा में बने मुख्य आकर्षण

ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा में 5वें विशाल भगवती जागरण के उपलक्ष में 9 ज्योतियों सहित हथलौन से बंगाणा बाजार होते हुए पंडाल तक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ बैल की सवारी मुख्य आकर्षण रहा। फिल्मी जगत के कोरियोग्राफर कपिल कोहली की इस भोलेनाथ की बैल की सवारी शोभायात्रा में दर्जनों गाड़ियों सहित सैकड़ों भक्तो ने भाग लिया। वहीं विशालकाय श्री हनुमान जी व राधा कृष्ण भी शोभायात्रा का हिस्सा रहे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बिनोद सेंटी अनिल बंटू दिनेश खत्री, लक्की, सोनी ,अमरीक सिंह ,रत्न खत्री, अंकुश बर्ज़ाता, संजीव सोनी  सभी सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *