महिला से पर्स छीन कर भाग रहे दो युवक काबू 

ऊना/ सुशील पंडित : मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव देहलां में पर्स छीन कर भागे झपटमार पकड़े गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर वाजार में महिला से झपटमारों ने पर्स छीन लिया।  सर्वजीत पत्नी रमेश चंद गांव वनगढ़ का पर्स छीनने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस ने झपटमारों को गांव देहलां से पकड़ कर महिला का पर्स लौटा दिया। झपटमारों की पहचान अरुण शर्मा तथा धर्म जोत सिंह अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपीयों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *