NCB और Navy की बड़ी कार्रवाई, 12,000 करोड़ की ड्रग्स बरामद 

नई दिल्ली: NCB ने केरल तट के पास 2,500 किलोग्राम ‘उच्च गुणवत्ता’ वाले थामफेटामाइन जब्ती की, जिसकी कीमत लगभग 12,000 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी और इंडियन नेवी के जॉइंट ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया गया। 

जानकारी के अनुसार, मेथामफेटामाइन को ‘डेथ क्रिसेंट’ से प्राप्त किया गया है और इसकी कीमत 12,000 करोड़ रुपये है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय एजेंसी ने मादक पदार्थ ले जा रहे ‘मदर शिप’ को रोका है। हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री मार्ग पर हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की समुद्री तस्करी से उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे को लेकर एनसीबी के उप महानिदेशक संजय सिंह  ने जनवरी 2022 में ऑपरेशन समुद्रगुप्त शुरू किया।

भारतीय नौसेना के खुफिया विंग के साथ संयुक्त रूप से प्रयासों को जारी रखते हुए, मकरान तट से भारी मात्रा में मेथामफेटामाइन ले जाने वाले ‘मदर शिप’ की आवाजाही के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इनपुट पर कड़ी नजर रखी गई। इनपुट के आधार पर नौसेना द्वारा एक बड़े समुद्र में जाने वाले जहाज को रोका गया था। जहाज से संदिग्ध मेथामफेटामाइन के 134 बोरे बरामद किए गए और एक ईरानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *