बददी: गाडिय़ों के टूटे शीशे लोगो ने दी पुलिस को शिकायत 

बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के वार्ड नंबर दो स्थित पार्क में खड़ी चार गाडियों के अज्ञात व्यक्ति ने शीशे तोड़ दिए है। इसमें एक बद्दी की अस्पताल की 108 एंबुलेस भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।बद्दी के वार्ड दो में रहने वाले अंकुश कौशल  ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी को शनिवार देर सांय पार्क में खड़ा किया था। इसके साथ एक थार, एक एबुलेंस और एक किरायेदार की अल्टो कार भी खड़ी थी। थार गाड़ी बाहर के किसी व्यक्ति की थी जो यहां पर अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। लेकिन उसे रिश्तेदारी निभानी मंहगी पड़ी।  सुबह जब वह अपनी गाड़ी लेने गया तो उसके कार समेत सभी चारों वाहनों के शीशे टूटे हुए है। इको गाड़ी का पिछले और बाकी सभी गाडिय़ों के फ्रंट शीशे टुटे हुए थे। यहां पर एक मानसिक रोगी भी घूम रहा था। पहले तो लोगों ने सोचा की यह इसी का काम है लेकिन इस मानसिक रोगी को किसी ने कार के शीशे तोड़ते हुए नहीं देखा गया।लोगों का कहना है कि कुछ लोगों को पार्क में गाडिय़ां $खड़ा करने पर एतराज है हो सकता है यह कारनामा उन्हीं का हो। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि लोगों ने एक व्यक्ति पर शक जताया था लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी कैंमरे की मद्द से इसकी मामले की छानबीन कर रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *