एक ही परिवार की 4 महिलाओं की हुई हत्या, आरोपी हुआ फरार

नई दिल्लीः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक ही परिवार की चार महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना को अंजाम देने वाला संतोष अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उसको खोजने के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है और नेपाल जाने वाली सीमा पर भी पुलिस का खास पहरा है। 

जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के बुरसम गांव की यह घटना है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्या का आरोपी संतोष की बेटी के शोर मचाने पर आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची राजस्व और रेगुलर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने संतोष के खिलाफ 302 और 504 के तहत केस दर्ज किया है। 

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का मुआयना किया, उन्होंने बताया कि संतोष पर इन चार लोगों की हत्या करने का आरोप है। उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है. जल्द ही उसे पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *