Punjab News: Guru Kashi University में Students में हुई झड़प, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले में Guru Kashi University में छात्रों में झड़प हो गई। तलवंडी साबो में स्थित यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच हुई लड़ाई की पुष्टि डीएसपी राजेश ने की है। वहीं छात्रों के भविष्य को देखते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मामला वापस ले लिया और कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई।

तलवंडी साबो के डीएसपी ने बताया कि पिछले दिनों गुरु काशी यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम हुआ था। जिसमें विभिन्न राज्यों के छात्र अपने-अपने विरसे को प्रमोट करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर बिहार के छात्रों द्वारा अपने कल्चर को प्रमोट करने के लिए पैसे इकट्ठा किए गए, लेकिन दूसरे समूह के छात्रों को ऐसा लगा कि पैसे इकट्ठा कर लिए गए लेकिन कल्चर कार्यक्रम में नहीं लगाए गए, जिस कारण इन दोनों समूहों के बीच लड़ाई हो गई।

डीएसपी ने कहा कि इस लड़ाई को लेकर छात्रों और गुरु काशी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को थाने में बुलाया गया। जहां उन्होंने कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं करवाने का कहा। इस दौरान यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने कहा कि उनके भविष्य को देखते हुए वह खुद अपने नियम के अनुसार छात्रों पर कार्रवाई करेंगे । इस वजह से हमने दोनों पक्षों को बिना कार्रवाई किए वापस भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *