पंजाबः डीसी दफ्तर के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म 

चंडीगढ़ः सरकारी दफ्तरों में आज कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान किया था। इस मामले को लेकर यूनियन के नेताओं ने कहा कि पूरे राज्य में डीसी दफ्तरों से लेकर अन्य दफ्तरों में तैनात मिनिस्ट्रियल स्टाफ हड़ताल पर रहेगा। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन के नेताओं का कहना था कि उन्हें चुनाव के दौरान खुद मुख्यमंत्री ने मीटिंग के लिए समय दिया था। लेकिन अब वह मुकर गए हैं। उनकी मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया। कर्मियों ने 23 मई तक हड़ताल का ऐलान किया था। लेकिन पंजाब के सीएम भगवंत मान के द्वारा डीसी कर्मचारी यूनियन के साथ 6 जून 2023 में लिखित मीटिंग जारी किया गया है। जिसके बाद पंजाब भर के सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल ने बतााय कि डीसी दफ्तर के कर्मचारियों की पिछले काफी समय से अहम मांगों को लेकर सीएम मान के दफ्तर से डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन पंजाब को 6 जून 2023 को पंजाब भवन में पैनल मीटिंग का पत्र जारी किया गया है। नंगल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बैठक में डीसी कार्यालयों के कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि बैठक का लिखित पत्र मिलने के बाद सभी डीसी कार्यालयों में कलम छोड़ हड़ताल समाप्त कर कार्यालयों में पहले की तरह कामकाज शुरू कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *