मतदाता साक्षरता क्लब’ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के ‘मतदाता साक्षरता क्लब’ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर. रोवर्स व रेंजर्स, एम.ए., एम.काम. के 88 छात्रों ने भाग लिया। इस अभियान के अन्तर्गत छात्रों को अपना मत  बनवाने तथा अन्यों को भी मत बनवाने के लिए प्रेरित करने एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब के डॉ राजेन्द्र कुमार, डॉ प्रोमिला, डॉ मोनिका खन्ना, डॉ शाम सिंह बैंस, डॉ रंजू बनोटा तथा डॉ गगनदीप उपस्थित रहे। इस अभियान के अन्तर्गत सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *