पंजाबः 23 वर्षीय लड़की की हुई मृत्यु , परिजनों का रो-रो हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

जालंधर, वरुण/हर्ष: दसूहा के पास हाजीपुर गांव में कुछ दिन पहले लड़की को गांव के ही लड़के ने ईंट मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसे  इलाज के लिए निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां लड़की की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्क लड़की की पहचान 23 वर्षीय पवन कुमारी के रूप में हुई है। पीड़िता ने मरने से पहले पुलिस को बताया था कि वह एक्टिवा पर सवार होकर निजी काम के सिलसिले में आसपुर नहर के कच्चे रास्ते से गगड़ की ओर जा रही थी तभी बाइक पर सवार होकर उसके  ही गांव का लड़का मनिंदर सिंह उसका पीछा कर रहा था। इस दौरान लड़के ने उसकी एक्टिवा रोक दी और उसे धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया।

उक्त युवक ने जान से मारने की नीयत से ईंट से कई बार उसके सिर पर वार किए। जिसमें मैं वह बुरी तरह घायल हो गई थी। पुलिस ने आरोपी मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित लड़की के परिजनों का कहना है कि मनिंदर उनकी बेटी को काफी परेशान करता था, लेकिन अब उसने जान से मारने की नीयत से कई बार सिर पर ईंट से हमला किया था । जिसके बाद पीड़ित और उसके परिजनों के बयान पर मनिंदर पर मामला दर्ज कर लिया था। लड़की का इलाज जालंधर के नीजी हस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *