पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर फल बांटे व रक्तदान शिविर आयोजित 

ऊना/ सुशील पंडित: जिला प्रधान ऊना कांग्रेस राणा रणजीत सिंह ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने विधानसभा क्षेत्र के बच्चों में व गरीब परिवार के सदस्यों को फल बांटे व जिला युवा कांग्रेस कि और से आयोजित क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्त दान शिविर में शामिल हुए और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ऊना सदर की शान पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक शर्मा, अविनाश कपिला ने इस रक्तदान शिविर में शिरकत की। जिला ऊना युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राघव राणा, जिला कांग्रेस महासचिव वरुण पूरी, अभिनव कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अखिल अग्निहोत्री, शोभित गौतम,युवा कांग्रेस से मुनीश बैंस, प्रदीप भारद्वाज, अमन ठाकुर, मनी सूरी, राघव पूरी, अमन लम्बड़, प्रिंस मक्कड़,  NSUI जिला अध्यक्ष ऊना चांद ठाकुर, तनुज ठाकुर, जस्सी राणा, शान ठाकुर गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *