पूर्व सीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनोहर जोशी की तबियत बिगड़ने की खबर मिलते ही पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी के साथ उनका हालचाल जानने पहुंचे हैं। 86 साल के मनोहर जोशी को आईसीयू में रखा गया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की तरफ से कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। 

बता दें कि जोशी बालासाहेब ठाकरे के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे। उन्होंने शिवसेना से राज्य की विधान परिषद में चुने जाने के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर का पद भी संभाला।1995 में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के सत्ता में आने पर जोशी महाराष्ट्र के सीएम बने। वह पूर्व में लोकसभा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *