Exam Room में बजा ‘चोली के पीछे क्या है’ गाना, देखें वीडियो

Written by

in

बेगूसरायः सरकारी स्कूल में एग्जाम के दौरान का वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ 9वीं क्लास के छात्र चोली के पीछे क्या है गाना सुनते हुए एग्जाम दे रहे है। मामला मंसूरचक प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक स्कूल नैपुर बहरामपुर का है। वीडियो में दिख रहा है कि क्लासरूम के व्हाइट बोर्ड के ऊपर मोबाइल फोन को रखा गया है। जिसमें चोली के पीछे क्या है, चोली के नीचे गाना बज रहा है, और इसे सुनते हुए कुछ छात्र एग्जाम दे रहे हैं। क्लासरूम में कोई टीचर नहीं है। छात्र अश्लील गाना सुनते हुए और आपस में बातचीत करते हुए प्रश्नों के जवाब लिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विद्यालय में शुक्रवार से 9वीं क्लास की परीक्षा शुरू हुई है। पहले दिन गणित और अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्लासरूम की आधी बेंच खाली पड़ी है। जबकि एक बेंच पर 3-3 छात्र बैठकर पेपर लिख रहे हैं।कुछ बच्चों के पास मोबाइल फोन भी नजर आ रहा है। कुछ तो डेस्क पर अपने फोन को रखकर एग्जाम दे रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *