जालंधरः धोखाधड़ी के मामले में 7 साल से वाछिंत भगौड़ा गिरफ्तार

जालंधर,वरुण/हर्षः पीओ स्टाफ की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 7 साल से चल रहे वाछिंत भगौड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार पुत्र हरजीत कुमार निवासी नूरपुर कालोनी मकसूदां के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जौड़ा ने बताया कि थाना 6 में 19 जून 2016 को मुकद्दमा नंबर 57 आईपीसी धारा 406 और 420 के तहत दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी रोहित को अदालत में वाछिंत भगौड़ा करार किया गया था। जिसे आज गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने टीम सहित उसे घर से काबू कर थाना 6 की पुलिस के हवाले कर दिया है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *