बड़ा झटकाः पंजाब सहित हरियाणा में पेट्रोल और डीजल के बढ़ें दाम

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है। WTI क्रूड 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 72.67 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.69 फीसदी बढ़कर 76.95 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

आज आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 1.22 रुपये सस्ता होकर 111.17 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल भी 1.14 रुपये गिकर 98.96 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। इसी तरह दक्षिण भारत के और भी राज्यों जैसे केरल और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हुए नजर आ रहे हैं। इधर उत्तर भारत में ईंधन के दाम में तेजी दिख रही है। राजस्थान में पेट्रोल 82 पैसे और डीजल 65 पैसे महंगा हो गया है। हरियाणा में पेट्रोल और डीजल 21 पैसे बढ़कर बिक रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात व पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ोतरी हुई है। देश के एक महानगर चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता हुआ है।

सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है। आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *