ऊना पुलिस ने पकड़ी 540 बोतल अवैध शराब, दो काबू

ऊना/ सुशील पंडित: सदर थाना के अंतर्गत आते गांव बहड़ाला में पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से शराब की 45 पेटी शराब सहित दो लोगों को पकड़ा है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस टीम ने बीती रात गांव बहड़ाला स्थित चढतगढ लिंक रोड के पास यातायात चेकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी। तो सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग में पुलिस ने 45 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। 
आरोपितों की पहचान मोहित राजपूत निवासी गांव मलाहत जिला ऊना व अश्वनी कुमार निवासी नंगल जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि अवैध शराब ले जाने पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *