Punjab News: घर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले की पट्टीवाली गली में घर में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घर में शॉट सर्किट के चलते आग लगी है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना इलाका निवासियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया आज शनिवार हमें पट्टीवाली गली में घर पर आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में घर में कपड़े धोते समय मशीन में आग लग गई। जिसके बाद आग ने फ्रिज को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर के रसोई का सारा सामान जल गया। दरअसल, घटना के दौरान रसोई पर 2 सिलेंडर रखे हुए थे और एक सिलेंडर लीक हो रहा था। दमकल विभाग की टीम ने कहा कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

वहीं घर में रहते किरायेदार ने बताया कि कपड़े धोने वाली मशीन में आग लगी। जिसके बाद आग की लपटे रसोई तक पहुंच गई और फ्रिज को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *